Skip to main content

Posts

Showing posts from October, 2020

IIT से IIM और फिर पहले प्रयास में IAS, प्रत्युष पांडे ने ऐसे तय किया निरंतर सफलताओं का सफर

                    BY   MY COLLEGE NOTIFIER केवल 24 साल की उम्र में नई दिल्ली के प्रत्युष पांडे ने इतना कुछ हासिल कर लिया है, जिसकी लोग केवल कल्पना ही करते रह जाते हैं. जहां ताउम्र लोग एक सफलता के लिए तरसते हैं वहीं प्रत्युष ने मात्र 24 साल की उम्र में अपने क्षेत्र के सबसे नामी संस्थानों में एडमिशन लेकर दिखा दिया कि कुछ लोग केवल सफल होने के लिए ही बने होते हैं. हालांकि इसके पीछे उनकी सालों की तपस्या और कड़ी मेहनत होती है फिर भी साल दर साल यूं सफल होते जाना आसान नहीं होता. प्रत्युष ने कानपुर आईआईटी से ग्रेजुएशन किया है और आईआईएम अहमदाबाद से एमबीए. दोनों ही संस्थान अपने क्षेत्र में सर्वोत्तम माने जाते हैं. इसके बाद जिस साल प्रत्युष का पीजी पूरा हुआ उसी साल उन्होंने अपने पहले प्रयास में ही यूपीएससी परीक्षा भी पास की. यही नहीं वे 21वीं रैंक के साथ टॉपर्स की सूची में भी शामिल हुए. मार्च 2019 में उन्होंने एमबीए किया और इसी साल बने आईएएस. कड़ी मेहनत और धैर्य के अलावा आइये जानते हैं क्या रहे प्रत्युष के सक्सेज टूल. सही रास्ता चुनने के लिए खर्च करें कुछ समय  दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिए इंटरव्यू

हौसलें अगर बुलंद हों और जिंदगी में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो कोई भी काम नामुमकिन नहीं होता।

             BY   MY COLLEGE NOTIFIER             तुम कहीं की कलेक्टर हो क्या? ये ताना सुनने के बाद प्रियंका शुक्ला बनी  IAS ऑफिसर   हौसलें अगर बुलंद हों और जिंदगी में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो कोई भी काम नामुमकिन नहीं होता। कुछ ऐसा ही कर दिखाया  IAS ऑफिसर प्रियंका शुक्ला ने, तो आइये जानते हैं  प्रियंका शुक्ला के जीवन की कहानी। IAS बन चुकीं प्रियंका शुक्ला का जन्म हरिद्वार में हुआ था, और वो वहीं पली-बढ़ीं। उनकी शुरुआती शिक्षा भी वहीं से हुई। प्रियंका शुक्ला के पिता की दिली ख्वाहिश थी कि उनकी बेटी बड़ी होकर डीएम बने। मगर उस समय के हालत को देखते हुए प्रियंका शुक्ला ने मेडिकल के क्षेत्र में कैरियर बनाने का फैसला लिया। साल 2006 में प्रियंका ने लखनऊ की प्रतिष्ठित किंग जॉर्ज्स मेडिकल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस किया था। एमबीबीएस पूरा कर लेने के बाद प्रियंका शुक्ला लखनऊ में ही प्रैक्टिस करने लगीं थीं। इस प्रैक्टिस के दौरान ही उनके साथ कुछ ऐसी घटना घटी,जिसके बाद उन्होंने IAS ऑफिसर बनने की कसम खा ली थी।   लखनऊ में प्रैक्टिस के दौरान प्रियंका शुक्ला एक बार स्लम एरिया में चेकअप के लिए गयीं। जहां उ