BY MY COLLEGE NOTIFIER. गरीबी से लड़कर बनाई अपनी पहचान, कचरे के उपयोग से तैयार किये 600 ड्रोन : भारत में नई सोच और नई तकनीकियों पर खोज करने वाले लोगों की कमी नहीं हैं, ऐसे ही प्रतिभावान है कर्नाटक के NM Pratap जिन्होंने अपनी सूझबूझ और नई तकनीकी से भारत को ड्रोन दिया। यूं तो हमने हमेशा प्रेरणादायक और संघर्षशीलता से भरी कहानियां सुनी हैं। लेकिन NM Pratap ने तकनीकी उन्नति के मार्ग में कई बाधाओं से झुझते हुए कम सुविधा तथा कम पैसे में नये अविष्कार को नया आयाम दिया। NM Pratap का जन्म कर्नाटक के पास एक दूर-दराज गांव कादिकुडी में हुआ। उनके पिता एक किसान थे, जिनकी मासिक आय 2000 रुपये थी। प्रताप बचपन से ही पढ़ने में काफी होशियार थे और उन्हें इलेक्ट्रॉनिक्स से बेहद लगाव था। प्रताप Engineering पढ़ना चाहते थे, लेकिन घर की तंगी की वजह से उनकी पढ़ाई अधूरी रह गई। इसके बाद प्रताप ने जैसे - तैसे बीएससी में एडमिशन लिया। लेकिन हॉस्टल की फीस नहीं भरने के कारण उन्हें हॉस्टल से भी बाहर निकाल दिया गया। इस हालात से मज़बूर होकर प्रताप को बस स्टैंड को ही अपना घर बना...
The Best Blogs For Entrepreneurs, about Startup , Technology , Education..,Biography & indian Politicians . Everything in this blog is written in easy content .