Skip to main content

गरीबी से लड़कर बनाई अपनी पहचान, कचरे के उपयोग से तैयार किये 600 ड्रोन |


        BY  MY COLLEGE NOTIFIER.

गरीबी से लड़कर बनाई अपनी पहचान, कचरे के उपयोग से तैयार किये 600 ड्रोन :

भारत में नई सोच और नई तकनीकियों पर खोज करने वाले लोगों की कमी नहीं हैं, ऐसे ही प्रतिभावान है कर्नाटक के NM Pratap जिन्होंने अपनी सूझबूझ और नई तकनीकी से भारत को ड्रोन दिया। यूं तो हमने हमेशा प्रेरणादायक और संघर्षशीलता से भरी कहानियां सुनी हैं। लेकिन NM Pratap ने तकनीकी उन्नति के मार्ग में कई बाधाओं से झुझते हुए कम सुविधा तथा कम पैसे में नये अविष्कार को नया आयाम दिया।
NM Pratap का जन्म कर्नाटक के पास एक दूर-दराज गांव कादिकुडी में हुआ। उनके पिता एक किसान थे, जिनकी मासिक आय 2000 रुपये थी। प्रताप बचपन से ही पढ़ने में काफी होशियार थे और उन्हें इलेक्ट्रॉनिक्स से बेहद लगाव था। प्रताप Engineering पढ़ना चाहते थे, लेकिन घर की तंगी की वजह से उनकी पढ़ाई अधूरी रह गई। इसके बाद प्रताप ने जैसे - तैसे बीएससी में एडमिशन लिया। लेकिन हॉस्टल की फीस नहीं भरने के कारण उन्हें हॉस्टल से भी बाहर निकाल दिया गया।
इस हालात से मज़बूर होकर प्रताप को बस स्टैंड को ही अपना घर बनाना पड़ा तथा सार्वजनिक शौचालय आदि उनकी रोजमर्रा की जरूरत बन गये। हालत ये हो गई की गरीबी ने उन्हें रात और दिन सड़क पर बिताने के लिए मज़बूर कर दिया। इसके बाद प्रताप ने ठान ली जैसे भी हो अपने दम पर कंप्यूटर भाषा का ज्ञान प्राप्त करके ही रहेंगे।
तत्तश्चात C ++, JavaCore और Python सीखा तथा eWaste के माध्यम से ड्रोन के बारे में जाना। प्रताप को कंप्यूटर भाषा ज्ञान के बाद ये महसूस हुआ की उन्हें साइबर कैफ़े की जरूरत है, मगर पैसे के तंगी की वजह से वो इसे पूरा नहीं कर सकते थे। तब उन्होंने साइबर कैफ़े में साफ़-सफ़ाई का काम शुरू कर दिया और इसके बदले उन्होंने पैसे नहीं लिये बल्कि 45 मिनट तक इंटरनेट इस्तेमाल करने की मोहलत मांगी।
NM Pratap ने सारी जानकारी हासिल करने के बाद ड्रोन बनाने के लिए अपने दिमाग में एक विचार तैयार किया। चूंकि पैसे तो उनके पास थे नहीं इसलिए प्रताप ने कबाड़ जैसे की टूटे हुए ड्रोन,मोटर और इलेक्ट्रॉनिक चीज़ो से ड्रोन बनाना शुरू कर दिया। फिर कई बार असफल होने के बाद प्रताप एक दिन ड्रोन बनाने में कामयाब रहे जो उड़ भी सकता था, साथ ही तस्वीरें भी खींच सकता था।
जब उन्होंने ड्रोन तैयार कर लिया तो उनकी खुशी का ठिकाना न रहा,तथा उन्होंने दुनिया को दिखाने के लिए ड्रोन मॉडल प्रतियोगिता में भाग लिया और unreserved compartment में बैठ IIT Delhi पहुंचे। जहां उन्होंने ये मॉडल पूरी दुनिया को दिखाई तथा 2nd prize जीता। उसी दौरान जापान की एक कंपनी वहां आई थी,और NM Pratap के काम को देखने के बाद उनकी काबिलियत को खूब सराहा। तब उसी समय प्रताप को जापान में एक प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिये कहा गया।
प्रताप को जापान जाने के लिए 60,000 रुपये की ज़रूरत थी। जिसके लिए प्रताप को काफी ज्यादा मशक़्क़त करनी पड़ी और रिश्तेदारों के सामने हाथ भी फैलाने पड़े, मगर किसी न भी मदद नहीं की। फिर एक सज्जन व्यक्ति की मदद से मैसूर के एक दानी ने उनके एयर टिकट को sponsored किया और बाकी के पैसे उन्हें अपनी मां की सुहाग की निशानी मंगलसूत्र को बेचकर जुटाना पड़ा था, हालांकि मंगलसूत्र बेचने के दौरान प्रताप का मन काफी व्याकुल हो रहा था। मगर उनके पास कोई और चारा भी नहीं था।
फिर किसी तरह प्रताप टोक्यो पहुंचे, जब वहां पहुंचे तो उनके पास केवल 1400 रुपये थे। ऐसे में उन्होंने बुलेट ट्रेन में सफर करना उचित नहीं समझा,क्योंकि बहुत अधिक महंगी थी। ऐसे में अपने मंजिल तक पहुंचने के लिए उन्होंने 16 अलग-अलग स्टेशनों पर ट्रेनों को बदला। उसके बाद अपने सामान के साथ 8 किमी पैदल चलकर सफर को तय किया। काफी थकान के बावजूद भी उनके उत्साह में कोई कमी देखने को नहीं मिली और टोक्यो पहुंचने के बाद प्रताप ने प्रतियोगिता में बढ़चढ़कर भाग लिया। इसके बाद उनकी काबिलियत को देखते हुए गोल्ड और सिल्वर मैडल से सम्मानित भी किया गया।
वहीं 2018 में हुए International Drone Expo में Albert Einstein Innovation Gold Medal जीत कर भारत का नाम रौशन किया। अब प्रताप को ड्रोन वैज्ञानिक के तौर पर भी जाना जाता है। फिलहाल प्रताप डीआरडीओ के एक प्रोजेक्ट में काम कर रहे हैं।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

FOUNDER OF INSTAGRAM KEVIN SYSTROM ..

        BY    DIVAKAR KUMAR PANDAY     Kevin Systrom  ( born  December 30, 1983) is an American computer programmer and entrepreneur. He co‑founded Instagram, the world's largest photo sharing website, along with Mike Krieger. ... Under  Systrom  as CEO, Instagram became a fast growing app, with 800 million monthly users as of September 2017. Kevin Systrom is the co-founder of the latest social networking buzz ‘Instagram’. Like most of the children, he too was much interested in video games and even developed different levels while playing the game ‘Doom 2’. Eventually, he cultivated an affinity towards programming and even as a student, he progressed as a programmer. He was capable enough to be selected for the ‘Mayfield Fellows Program’ and this enhanced his skills related to technology. He did a bachelor’s degree in management science and engineering, and embarked on a career which was to impact the social networkin...

Known about Steve Jobs Biography.

                BY  Divakar Kumar Panday      Steve Jobs , the American businessman and technology visionary who is best known as the co-founder, chairman, and chief executive officer of   Apple Inc , was born on February 24, 1955. His parents were two University of Wisconsin graduate students, Joanne Carole Schieble and Syrian-born Abdulfattah Jandali. They were both unmarried at the time. Jandali, who was teaching in Wisconsin when Steve was born, said he had no choice but to put the baby up for adoption because his girlfriend's family objected to their relationship. The baby was adopted at birth by Paul Reinhold Jobs (1922–1993) and Clara Jobs (1924–1986). Later, when asked about his "adoptive parents," Jobs replied emphatically that Paul and Clara Jobs "were my parents." He stated in his authorized biography that they "were my parents 1,000%." Unknown to him, his biological parents would subsequently marry (De...

Jeff Bezos Biography.

                     BY  Divakar Kumar Panday.       American entrepreneur Jeff Bezos is the founder and chief executive officer of Amazon.com and owner of 'The Washington Post.' His successful business ventures have made him one of the richest people in the world. Who Is Jeff Bezos?  Entrepreneur and e-commerce pioneer Jeff Bezos is the founder and CEO of the e-commerce company Amazon, owner of  The Washington Post  and founder of the space exploration company Blue Origin. His successful business ventures have made him one of the richest people in the world.  Born in 1964 in New Mexico, Bezos had an early love of computers and studied computer science and electrical engineering at  Princeton University  . After graduation, he worked on Wall Street, and in 1990 he became the youngest senior vice president at the investment firm  D.E Shaw  .  ...