Skip to main content

IAS Success Story: नौकरी के साथ की तैयारी, रोशन कुमार ने ऐसे UPSC परीक्षा में बाजी मारी

 


   रोशन कुमार की यूपीएससी जर्नी खासी लंबी रही. साल 2013 से शुरू हुआ उनका यह सफर 2018 में मंजिल पर पहुंचा. उन्हें सफलता मिली पांचवें प्रयास में. इस दौरान रोशन ने कई बार असफलताओं का सामना किया लेकिन फेलियर का मातम मनाने की बजाय वापस उठ खड़े हुए और हर बार दोगुने जोश से तैयारी में जुट गए. अंततः साल 2018 में रोशन कुमार ने 114वीं रैंक के साथ यह परीक्षा पास की और इस रैंक के अंतर्गत उन्हें आईपीएस यानी इंडियन पुलिस सर्विस एलॉट हुई. दिल्ली नॉलेज ट्रैक को दिए इंटरव्यू में रोशन ने जॉब के साथ कैसे तैयारी करें, इस मुद्दे पर चर्चा की.

बार-बार हुए असफल पर नहीं मानी हार –

रोशन कुमार की सफलता की कहानी बहुत सारी असफलताओं की भी कहानी है. लेकिन इस सफर में उनके जज्बे की दाद देनी होगी जो बार-बार गिरकर भी नहीं टूटा. इस दौरान रोशन ने कभी भी नौकरी छोड़ने का नहीं सोचा और अपने पांचों अटेम्प्ट जॉब के साथ ही दिए

अगर रोशन के प्रयासों की बात करें तो पहले दो अटेम्प्ट्स में रोशन प्री परीक्षा भी पास नहीं कर पाए. इसके बाद के प्रयासों में वे मेन्स परीक्षा नहीं निकाल पाए और अंततः पांचवें प्रयास में साल 2018 में वे सफल हुए. नौकरी के साथ परीक्षा की तैयारी आसान नहीं थी लेकिन रोशन की निगाह हमेशा नौकरी के सकारात्मक पहलुओं पर रहती थी.

परीक्षा की तैयारी को रखें सीक्रेट –


रोशन कहते हैं कि जब आप इस परीक्षा की तैयारी करें तो इसके बारे में बहुत ही खास लोगों को छोड़कर किसी को न बताएं. वे कहते हैं कि ये परीक्षा इतनी डिमांडिंग होती है और इसमें सफलता इतनी मुश्किल होती हैं कि दूसरों को बताकर आप उनकी अपेक्षाओं का बोझ अपने ऊपर न लादें. पहले ही आप बहुत से दबाव झेल रहे होते हैं.


जहां तक तैयारी की बात है तो इसे अपनी लाइफस्टाइल के साथ इंटीग्रेट करें. यानी तैयारी के लिए समय अपनी वर्तमान नौकरी के साथ ही निकालें और जो भी आपका रूटीन हो उसमें पढ़ाई का समय रचा-बसा लें. यह समझ लें कि वर्किंग प्रोफेशनल होने के नाते आपको अलग से समय नहीं मिलेगा इसलिए इस बात का रोना रोने के बजाय जो समय है उसे ही तैयारी के लिए बेस्ट यूटिलाइज करें.


ऑफिस और साथियों के प्रति आभार व्यक्त करें –


रोशन कहते हैं कि बजाय इस बात का बवाल करने के कि नौकरी के कारण आपको समय नहीं मिलता या ऑफिस में बहुत समस्याएं हैं, अपनी नौकरी के प्रति आभार व्यक्त करें और साथियों के प्रति आभारी रहें. ये याद रखें कि यह नौकरी आपको वह अनुभव दे रही है जो आपको परीक्षा के दौरान बहुत काम आने वाले हैं. खासकर साक्षात्कार में बहुत से प्रश्न यहीं से बन जाते हैं. लीडरशिप, टीमवर्क, मैनेजमेंट जैसे शब्द आप पढ़ते नहीं जीते हैं और जाहिर सी बात है इससे आप उत्तरों में लाइव एग्जाम्पल भी डाल सकते हैं और अपना अनुभव भी साझा कर सकते हैं.


सोशल लाइफ से कट-ऑफ कर लें –


रोशन सलाह देते हैं कि चाहे ऑफिस की गैदरिंग्स हों या फैमिली की, जितना हो सके सबसे दूर रहें. जहां आपके बिना काम ही न चले केवल उन्हीं ऑफिस गैदरिंग्स में जाएं. कुछ समय तक मना करने में बुरा लगेगा लेकिन फिर सभी को आदत हो जाएगी और लोग आपको पूछना बंद कर देंगे. यही नहीं ऑफिस पॉलिटिक्स से भी दूर रहें.


जहां और जब मौका मिले उस समय को अपनी पढ़ाई पर खर्च करें. अगर सबके लिए लंच एक घंटे का होता है तो आप दस मिनट में उसे खत्म करके पढ़ने बैठ जाएं. इस काम के लिए मोबाइल का प्रयोग करें क्योंकि इसें कहीं भी कैरी किया जा सकता है. कुल मिलाकर आपको अपने लिए टाइम चुराना सीखना होगा. हॉलीडेज बचाकर रखें और जरूरत के मुताबिक छुट्टियां लें.


रोशन की सलाह –


रोशन कहते हैं कि नौकरी वालों को कभी संतुष्टी नहीं होती कि उनकी तैयारी पूरी हो गई है. ऐसे में वे आंसर राइटिंग नहीं करते जोकि इस परीक्षा में सफल होने के लिए बहुत जरूरी है. वे कहते हैं कि खुद को विश्वास दिलाएं कि जितना पढ़ लिया काफी है और आपके पास जो नहीं है उस पर से ध्यान हटाकर जो है उस पर फोकस करें. नौकरी जहां एक तरफ दोगुनी मेहनत करवाती है, वहीं कैरियर सिक्योर होने से स्ट्रेस भी कम करती है इसलिए इसके फायदे देखिए.


जहां तक बात देर से सफलता मिलने की है तो एक बात का ध्यान रखिए कि इस सफर में अगर आपने सही से तैयारी की है तो भले दुनिया की नजर में आप सफल हों या नहीं लेकिन एक इंसान के तौर पर बहुत निखरते हैं. आप अपना बेस्ट वर्जन बन जाते हैं. इसलिए यहां लगने वाले सालों से घबराएं नहीं न ही असफलताओं का रोना रोएं. इसमें समय बर्बाद करने के बजाय तैयारी पर ध्यान दें. बस एक बात याद रखें कि सच्चे प्रयास कभी खाली नहीं जाते.


Comments

Popular posts from this blog

FOUNDER OF INSTAGRAM KEVIN SYSTROM ..

        BY    DIVAKAR KUMAR PANDAY     Kevin Systrom  ( born  December 30, 1983) is an American computer programmer and entrepreneur. He co‑founded Instagram, the world's largest photo sharing website, along with Mike Krieger. ... Under  Systrom  as CEO, Instagram became a fast growing app, with 800 million monthly users as of September 2017. Kevin Systrom is the co-founder of the latest social networking buzz ‘Instagram’. Like most of the children, he too was much interested in video games and even developed different levels while playing the game ‘Doom 2’. Eventually, he cultivated an affinity towards programming and even as a student, he progressed as a programmer. He was capable enough to be selected for the ‘Mayfield Fellows Program’ and this enhanced his skills related to technology. He did a bachelor’s degree in management science and engineering, and embarked on a career which was to impact the social networkin...

Known about Steve Jobs Biography.

                BY  Divakar Kumar Panday      Steve Jobs , the American businessman and technology visionary who is best known as the co-founder, chairman, and chief executive officer of   Apple Inc , was born on February 24, 1955. His parents were two University of Wisconsin graduate students, Joanne Carole Schieble and Syrian-born Abdulfattah Jandali. They were both unmarried at the time. Jandali, who was teaching in Wisconsin when Steve was born, said he had no choice but to put the baby up for adoption because his girlfriend's family objected to their relationship. The baby was adopted at birth by Paul Reinhold Jobs (1922–1993) and Clara Jobs (1924–1986). Later, when asked about his "adoptive parents," Jobs replied emphatically that Paul and Clara Jobs "were my parents." He stated in his authorized biography that they "were my parents 1,000%." Unknown to him, his biological parents would subsequently marry (De...

Jeff Bezos Biography.

                     BY  Divakar Kumar Panday.       American entrepreneur Jeff Bezos is the founder and chief executive officer of Amazon.com and owner of 'The Washington Post.' His successful business ventures have made him one of the richest people in the world. Who Is Jeff Bezos?  Entrepreneur and e-commerce pioneer Jeff Bezos is the founder and CEO of the e-commerce company Amazon, owner of  The Washington Post  and founder of the space exploration company Blue Origin. His successful business ventures have made him one of the richest people in the world.  Born in 1964 in New Mexico, Bezos had an early love of computers and studied computer science and electrical engineering at  Princeton University  . After graduation, he worked on Wall Street, and in 1990 he became the youngest senior vice president at the investment firm  D.E Shaw  .  ...