Skip to main content

जॉब के साथ शुरू किया सलाद बेचने का बिज़नेस

 


           BY    MY COLLEGE  NOTIFIER

जिंदगी में हमें बहुत कम लोग ऐसे देखने को मिलते हैं, जो अपने करियर के साथ ही अपने जुनून को भी पूरा करते हैं। अक्सर यही होता है कि लोग एक ही चीज़ पर ज्यादा फ़ोकस कर पाते हैं। लेकिन पुणे की मेघा बाफना ने इस बात को गलत साबित कर दिखाया, उन्होंने करियर के साथ ही अपने सपनों को भी पूरा किया और खड़ा किया खुद का बिज़नेस।

महाराष्ट्र के पुणे शहर की रहने वाली मेघा ने सिर्फ वाट्सऐप के जरिए सलाद का बिज़नेस खड़ा किया, उन्हें बचपन से ही तरह - तरह के सलाद बनाना काफी ज्यादा पसंद था। बिज़नेस शुरू करने से पहले मेघा रियल एस्टेट सेक्टर में काम रही थी, लेकिन वो जॉब करने के दौरान खुद का बिज़नेस शुरू करने का सपना संजोय थी,इसलिए उन्होंने अपने बिज़नेस की शुरुआत बहुत ही अनोखे तरीके से शुरू की। उन्होंने एक क्रिएटिव ऐड तैयार कर उसे वाट्सऐप पर अपने दोस्तों के ग्रुप में शेयर कर दिया, उन्होंने लिखा - यदि कोई हेल्दी और अलग-अलग वैराईटी, अलग स्वाद के सलाद खाना चाहता है तो उन्हें ऑर्डर दे सकते हैं।

इसके बाद पहले दिन उन्हें  5 पैकेट का ऑर्डर मिला,लेकिन उस वक़्त उन्हें पैकेजिंग, डिलीवरी, क्वांटिटी का कोई आइडिया नहीं था। लेकिन इन सबके बावजूद भी उन्हें अपने बनाएं हुए सलाद पर यकीन था कि चाहें कुछ भी हो जाएं लोगों को मेरे बनाएं हुए सलाद जरूर पसंद आएंगे। मेघा रोज़ाना करीब सुबह चार बजे उठती और सलाद बनाने के लिए चटपटे मसाले तैयार करती, इसके बाद वो सब्जियां लेने मार्केट जाती। बाजार से लौटने के बाद मेघा सब्जियों को साफ करती और और फिर सलाद बनाकर उनकी अच्छी तरह से  पैकिंग करती।

मेघा ने शुरुआत 5 तरह के सलाद से की थी, जिसमें चना चाट, मिक्स कॉर्न, बीट रूट, पास्ता सलाद आदि शामिल थे। उन्होंने एक डिलीवरी बॉय को अपने साथ रखा था, जो कस्टमर तक सलाद पहुंचाने का काम किया करता था। धीरे - धीरे लोगों को उनका सलाद पसंद आने लगा और कुछ ही समय बाद 5 से 50 पहुंच गए। फिर अगले 5 महीने तक यही चलता रहा।

"मेघा अक्सर सोचती थी कि लोग अलग-अलग स्पेशल सलाद का बिज़नेस क्यों नहीं करते हैं, फिर उन्होंने सोचा कोई और क्यूँ, मैं क्यों नहीं? मेघा को सलाद की अलग-अलग वैराईटी बनाना और एक्सपेरिमेंट बेहद ही पसंद था, इसलिए उन्होंने इस बिज़नेस को शुरू करने का मन बना लिया"

मेघा ने इसके बाद अपने फेसबुक पर पुणे की लेडीज के एक ग्रुप में अपने सलाद की फोटों शेयर की, जिसके बाद वहां से उन्हें काफी अच्छे रिस्पॉन्स आने शुरू हो गए। मेघा के पास स्कूलों और घरों से फ़ोन आने शुरू हो गए, क्योंकि आज के समय में लोग सलाद खाना बहुत पसंद करते हैं, ताकि वो खुद को फीट रख सके। ज्यादातर लोग मॉर्निंग में सलाद खाना पसंद करते है। यह एक ऐसा बिज़नेस है जिसकी डिमांड कभी खत्म नहीं होगी। मेघा को  60 से 70 नए क्लाइंट मिल गए और करीब 150 कस्टमर्स बन गए। जैसे-जैसे उनके ऑर्डर्स बढ़ने लगे, उन्होंने अपना स्टाफ और अपने सलाद की वैराईटी भी बढ़ा दी। मेघा ने पहले तो एक-दो डिलीवरी एजेंट को रखा था, लेकिन बाद में उन्होंने 10 डिलीवरी एजेंट उनके साथ काम करने लगे और इसके अलावा, उन्होंने कुछ  महिलाओं को सब्ज़ियाँ काटने का काम भी सौंप दिया।

लेकिन मेघा के लिए ये बिज़नेस शुरू करना इतना आसान नहीं था, क्योंकि उन्हें  क्वांटिटी और पैकिंग की बिलकुल भी जानकारी नहीं थी। लेकिन तब भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और मेहनत के साथ आगे बढ़ती चली गई। कई बार  सलाद बहुत कम पड़ जाता था, तो कभी इतना ज्यादा बन जाता था की बर्बाद हो जाते थे। फिर मेघा ने क्वांटिटी लिखनी शुरू की, मेजरमेंट बनाया। इसके बाद मेघा को आइडिया मिल गया कि कितने पैकेट के लिए कितना मसाला तैयार करना है।

मेघा ने अपने बिज़नेस को शुरू करने के लिए बहुत ज़्यादा मार्केटिंग नहीं की, केवल कुछ  जानने-पहचानने वाले लोगों को कहा, बाकी व्हाट्सएप ग्रुप्स में एक-दो पोस्ट डाले और सिर्फ़ एक फेसबुक ग्रुप, ‘पुणेज़ लेडीज’ में पोस्ट किया।
मेघा को पैकिंग की भी कोई नॉलेज नहीं थी, शुरुआत में पेपर कंटेनर में डिलीवरी देती थी। लेकिन उसमें लीकेज की प्रॉब्लम आती थी। इसके बाद मेघा ने
प्लास्टिक कंटेनर में डिलीवरी देनी शुरू किया । शुरुआत में उन्होंने सलाद के दो प्राइज रखे थे, एक 59 और दूसरा 69, बिज़नेस शुरू करने के कुछ ही समय बाद मेघा को मुनाफ़ा होना शुरू हो गया। हर महीने उन्हें करीब 5 से 7 हजार रुपए बचने लगे और धीरे-धीरे कस्टमर बढ़े तो प्रॉफिट बढ़ने लगा। लॉकडाउन से पहले मेघा के पास केवल 200 कस्टमर्स थे, लेकिन अब उन्होंने इस बिज़नेस के जरिए करीब 22 लाख रुपए कमा लिए हैं।

मेघा बताती हैं कि इस बिज़नेस को शुरू करने में उनके पति से लेकर सास-ससुर ने हर चीज में सपोर्ट किया। मेघा अभी भी अपने द्वारा बनाए हुए सलाद में कुछ न कुछ नया ऐड करती रहती हैं। मेघा ने अपने पार्ट टाइम बिज़नेस  को फुल टाइम बिज़नेस बना लिया। मेघा ने केवल वाट्सऐप की मदद से अपने सपने को पूरा कर दिखाया। ऐसे में कहा जा सकता है कि अगर हमारे अंदर  सपने  पूरे करने की ललक हो तो दुनिया की कोई भी ताक़त हमें अपने सपने से दूर नहीं कर सकती।


Comments

Popular posts from this blog

FOUNDER OF INSTAGRAM KEVIN SYSTROM ..

        BY    DIVAKAR KUMAR PANDAY     Kevin Systrom  ( born  December 30, 1983) is an American computer programmer and entrepreneur. He co‑founded Instagram, the world's largest photo sharing website, along with Mike Krieger. ... Under  Systrom  as CEO, Instagram became a fast growing app, with 800 million monthly users as of September 2017. Kevin Systrom is the co-founder of the latest social networking buzz ‘Instagram’. Like most of the children, he too was much interested in video games and even developed different levels while playing the game ‘Doom 2’. Eventually, he cultivated an affinity towards programming and even as a student, he progressed as a programmer. He was capable enough to be selected for the ‘Mayfield Fellows Program’ and this enhanced his skills related to technology. He did a bachelor’s degree in management science and engineering, and embarked on a career which was to impact the social networkin...

Jeff Bezos Biography.

                     BY  Divakar Kumar Panday.       American entrepreneur Jeff Bezos is the founder and chief executive officer of Amazon.com and owner of 'The Washington Post.' His successful business ventures have made him one of the richest people in the world. Who Is Jeff Bezos?  Entrepreneur and e-commerce pioneer Jeff Bezos is the founder and CEO of the e-commerce company Amazon, owner of  The Washington Post  and founder of the space exploration company Blue Origin. His successful business ventures have made him one of the richest people in the world.  Born in 1964 in New Mexico, Bezos had an early love of computers and studied computer science and electrical engineering at  Princeton University  . After graduation, he worked on Wall Street, and in 1990 he became the youngest senior vice president at the investment firm  D.E Shaw  .  ...

Premium Free Courses for Students..

            BY  DIVAKAR KUMAR PANDAY      *    FREE COURSES FOR STUDENTS : A) Entrepreneurship 1) DO Your Venture: Entrepreneurship For Everyone by IIM Bangalore (edX):      https://www.edx.org/course/do-your-venture-entrepreneurship-for-everyone B) Digital Marketing 2) Ahrefs Academy: Blogging for Business by Tim Soulo:   https://ahrefs.com/academy/blogging-for-business 3) CXL Growth Marketing Minidegree:    https://cxl.com/institute/scholarship/ 4) Marketing Analytics by Columbia University (edX): https://www.edx.org/course/marketing-analytics 5) Digital Marketing, Data & Tech, Career Development Courses by Google Digital Garage: https://learndigital.withgoogle.com/digitalgarage/courses/category/digital_marketing 6) Facebook Marketing Courses by Facebook Blueprint: https://www.facebook.com/business/learn/courses C) Coding : 7) Udacity Na...