Skip to main content

गरीबी से जंग जीतकर IAS बने जूते बेचने वाले शुभम गुप्ता, जानें संघर्ष की कहानी

 


                BY MY COLLEGE NOTIFIER

 आज हम आपको एक ऐसे लड़के की कहानी बताने जा रहे हैं जिसने गरीबी से दो-दो हाथ कर के कामयाबी का गले से लगाया है और अपने परिवार वालों को भी गर्व को एहसास करवाया है। एक समय ऐसा था कि इसके पास पढ़ने कर के लिए कुछ नहीं था और आज ये लड़का एक बड़ा अफसर बन चुका है। इस लड़के ने पिता का हाथ बंटाने काम में अपना पूरा सहयोग किया लेकिन उसने अफसर बनने के अपने सपने को भी जिंदा रखा। ये कहानी है शुभम गुप्ता की।

 शुभम गुप्ता राजस्थान के रहने वाले हैं और उनके सर पर काफी कम उम्र में ही अपनी पिता के साथ मिलकर घर की जिम्मेदारियों को निभाने का भोज आ गिरा था, लेकिन उनके परिवार ने कभी शुभम को इन सभी जिम्मेदारियों की भट्टी में नहीं झोंका। परिवार के हालात को समझते हुए शुभम ने खुद यह निर्णय लिया और अपने पिता के साथ लग गए काम पर। आपको यह जान करा काफी हैरानी होगी कि शुभम ने AIR रैंक6 हालिस की। शुभम गुप्ता का बचपन भी जिम्मेदारियां निभाते बीता है, वेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी।
बचपन से ही परिवार संभालने के लिए पिता के साथ किया काम

शुभम की शुरूआती शिक्षा जयपुर, राजस्थान से हुई, लेकिन काम के सिलसिले में उनके पिताजी को महाराष्ट्र में घर लेना पड़ा। तीन भाई-बहनों में शुभम सबसे छोटे थे और उनकी बहन भाग्यश्री का स्कूल उनके घर से काफी दूर था। स्कूल पहुंचने के लिये उन्हें रोज सुबह ट्रेन पकड़नी पड़ती थी। वापस आते शाम के तीन बजते थे। वहीं शुभम के पिता ने महाराष्ट्र के छोटे से गांव दहानू रोड पर रहने लगे और वहीं एक छोटी से दुकान खोल ली। आर्थिक तंगी इतनी थी कि शुभम को लगा कि चूंकि बड़े भाई कृष्णा IIT की तैयारी के लिए घर से दूर हैं तो यह उनकी जिम्मेदारी बनती हैं।

पढ़ाई में काफी अच्छी थे शुभम गुप्ता

शुभम अपने पिता के साथ काम में उनकी मदद करने लगे। शुभम स्कूल से आने के बाद चार बजे तक दुकान पहुंच जाते थे और रात तक वहीं रहते थे और ऐसा होता था कि वो यहीं कुछ समय निकालकर पढ़ाई भी कर लिया करते थे। तब शुभम 8वीं कक्षा में थे। 8वीं कक्षा से 12वीं कक्षा तक यानी पांच साल उन्होंने ऐसे ही अपना जीवन जिया। इसी वजह से न उनको दोस्त बने, न उन्होंने कोई स्पोर्ट खेला, क्योंकि उनके पास इन सब के लिये समय ही नहीं था। शुभम ने अपनी दसवीं की क्लास काफी अच्छे अंको से पास की थी।

M.Com करने के बाद UPSC की तैयारी में लग एक शुभम गुप्ता

Indian Administrative Service इसके बाद शुभम को सबने सलाह दी कि वो साइंस चुनें, लेकिन उन्हें कॉमर्स ही चुना। इसके बाद 12वीं के बाद आगे की पढ़ाई के लिए शुभम दिल्ली आ गए। यहां वे Shriram College Of Commerce में एडमीशन लेना चाहते थे, जो किसी कारण से नहीं हो पाया। इससे शुभम को थोड़ी हताश हुई थी। तब उनके बड़े भाई ने उन्हें समझाया कि जहां एडमीशन मिला है, वहीं अच्छे से पढ़ाई करो और शुभम ने ऐसा ही किया। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के एक कॉलेज से B.Com और उसके बाद M.Com पूरा किया। इसके बाद उन्होंने UPSC में जाने का मन बनाया।

साल 2015 में इसके लिए प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली

शुभम के मन में IAS Officer बनने की एक दबी इच्छी थी, जिस पर समय आने पर उन्होंने काम करना शुरू किया। उन्हें सफलता भी मिली और आज उसी कॉलेज से उनके लिये सेमिनार में बोलने का न्यौता आया जहां कभी उन्हें एडमीशन नहीं मिल पाया था। शुभम ने सबसे पहली बार साल 2015 में इसके लिए प्रयास किया, लेकिन प्री भी पास नहीं कर पाये। दूसरे प्रयास में शुभम का सेलेक्शन हो गया, लेकिन उन्हें 366 रैंक मिली। इसके तहत मिलने वाले पद से वे संतुष्ट नहीं थे। उन्हें Indian Audit and Account Service में चुना गया था जिसके लिए वो तैयार नहीं थे।

चौथे प्रयास में शुभम न केवल सभी चरणों से सेलेक्ट हुये बल्कि उन्होंने 6वीं रैंक भी हासिल की

Union Public Service Commission इसलिये उन्होंने तीसरी बार साल 2017 में फिर परीक्षा दी, इस साल भी उनका कहीं चयन नहीं हुआ। इतनी बार हार का सामने करने के बावजूद भी शुभम का हौंसला कभी कम नहीं हुआ और उन्होंने दोगुनी मेहनत से तैयारी की। इसी का परिणाम था कि चौथे प्रयास में शुभम न केवल सभी चरणों से सेलेक्ट हुये बल्कि उन्होंने 6वीं रैंक भी हासिल की। शुभम ने अपनी पिछली गलतियों से सबक लिया और हिम्म्त हारने के बजाय डबल जोश के साथ परीक्षा दी। अपनी सालों की मेहनत का फल आखिरकार उन्हें मिला और उनका और उनके पिताजी का सपना साकार हुआ।


Comments

Popular posts from this blog

FOUNDER OF INSTAGRAM KEVIN SYSTROM ..

        BY    DIVAKAR KUMAR PANDAY     Kevin Systrom  ( born  December 30, 1983) is an American computer programmer and entrepreneur. He co‑founded Instagram, the world's largest photo sharing website, along with Mike Krieger. ... Under  Systrom  as CEO, Instagram became a fast growing app, with 800 million monthly users as of September 2017. Kevin Systrom is the co-founder of the latest social networking buzz ‘Instagram’. Like most of the children, he too was much interested in video games and even developed different levels while playing the game ‘Doom 2’. Eventually, he cultivated an affinity towards programming and even as a student, he progressed as a programmer. He was capable enough to be selected for the ‘Mayfield Fellows Program’ and this enhanced his skills related to technology. He did a bachelor’s degree in management science and engineering, and embarked on a career which was to impact the social networkin...

Known about Steve Jobs Biography.

                BY  Divakar Kumar Panday      Steve Jobs , the American businessman and technology visionary who is best known as the co-founder, chairman, and chief executive officer of   Apple Inc , was born on February 24, 1955. His parents were two University of Wisconsin graduate students, Joanne Carole Schieble and Syrian-born Abdulfattah Jandali. They were both unmarried at the time. Jandali, who was teaching in Wisconsin when Steve was born, said he had no choice but to put the baby up for adoption because his girlfriend's family objected to their relationship. The baby was adopted at birth by Paul Reinhold Jobs (1922–1993) and Clara Jobs (1924–1986). Later, when asked about his "adoptive parents," Jobs replied emphatically that Paul and Clara Jobs "were my parents." He stated in his authorized biography that they "were my parents 1,000%." Unknown to him, his biological parents would subsequently marry (De...

Know About policy bazaar ( Financial technology company )

                                       FINANCIAL TECHNOLOGY COMPANY                BY  DIVAKAR KUMAR PANDAY     Policybazaar is an Indian insurance aggregator and a global financial technology startup. ABOUT COMPANY :       Website :  https://www.policybazaar.co       CEO: Yashish Dahiya        Founded: June 2008        Headquarters location: Gurugram          Founders: Yashish Dahiya, Alok Bansal, Avaneesh Nirjar PolicyBazaar is India’s leading aggregator and marketplace of insurance products. Established in 2008, the company initially compared the prices of insurance policies and provided insurance-related information but now it not only assists customers in buying insurance policies but also provides a...